फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ruckus outside the examination center, ruckus

परीक्षा केंद्र के बाहर मारपीट, बवाल

Sun, 01 Mar 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ruckus outside the examination center, ruckus
Ruckus outside the examination center, ruckus
शिवगढ़। परीक्षा केंद्र के बाहर बार-बार बाइक से चक्कर लगा रहे युवक व कॉलेज प्रशासन के बीच हुई मारपीट के बाद बवाल हो गया। दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग जमा हो गए। घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। जानकारी के बाद फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम पट्टी ने सभी की बात सुनने के बाद परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया। पुलिस ने तमाशबीनों को दूर तक भगाया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के अलगूराम इंटरमीडिएट कालेज पर शनिवार को हाईस्कूल की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान मुख्य द्वार पर गांव का ही मंजीत वर्मा पुत्र ननकू वर्मा बाइक से पहुंचा। कुछ देर तक रुकने के बाद वह तेजी से बाइक लेकर आगे की ओर बढ़ा। कुछ देर बाद फिर वह लौटा और गेट के सामने बाइक खड़ी कर दी। उसकी हरकत देख बाहर मौजूद लोग नाराजगी जताने लगे। शोरशराबा सुनकर कालेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए। सभी बाइक लेकर खड़े मंजीत को समझाने लगे। वह बात सुनने के बजाए लोगों पर भड़क गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कालेज प्रशासन के साथ ही वहां मौजूद लोगों से तकरार होने लगी। इस बीच कुछ लोगों ने मंजीत को पीट दिया। इस पर वह भागकर अपने घर गया और थोड़ी देर में परिवार के लोगों को साथ लेकर लौटा। जिसके बाद जमकर गालीगलौज के साथ ही लोग एक दूसरे को मारने-पीटने पर आमादा हो गए। सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिसकर्मी असहाय नजर आए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी पट्टी डीपी सिंह फोर्स के साथ विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने तमाशबीनों के साथ ही दूसरे लोगों को भगाया। कालेज प्रबंधक राजाराम कनौजिया का आरोप है कि मंजीत के परिवार के लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। मंजीत पक्ष के लोगों का आरोप था कि कालेज के भीतर नकल कराई जा रही है। कापियां लिखाई जा रही हैं। जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। एसडीएम ने सभी को शांत कराते हुए वहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लेखपाल समेत अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। सीओ पट्टी रमेशचंद्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed