{"_id":"63e3b3afba3c87b7670b98e4","slug":"ruckus-on-getting-pieces-of-banned-meat-in-the-temple-premises-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-51589-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मंदिर परिसर में प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मंदिर परिसर में प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Wed, 08 Feb 2023 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
लीलापुर इलाके के डांडी गांव के स्थित मंदिर परिसर में प्रतिबंधित मांस के कुछ टुकड़े मिलने पर हंगामा हो गया। जानकारी पर ग्रामीणों के साथ विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक विशेष संप्रदाय पर आरोप लगाते हुए आक्रोश जताने लगे। सीओ के समझाने व कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
मंदिर के पुजारी की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के डांडी स्थित महावीर के बाग में हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। प्रतिदिन यहां ग्रामीण दर्शन पूजन करते हैं। मंगलवार भोर में लोग दर्शन करने पहुंचे। देखा तो हैंडपंपप पर प्रतिबंधित मांस के कुछ टुकड़े फेंके मिले। खून से सना एक झोला भी मिला।
अराजकतत्वों ने परिसर में लगी बेंच को भी तोड़ दिया था। मंदिर परिसर में प्रतिबंधित मांस फेंके जाने की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर मामले की हकीकत खंगालने लगी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोग एक संप्रदाय विशेष के लोगों पर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी पर सीओ रामसूरत सोनकर व लीलापुर एसओ भी पहुंचे। घटना की गहनता से छानबीन के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मंदिर के पुजारी रामविशाल तिवारी की तहरीर पर डांडी पूरे रंजीत गांव के मोहम्मद अनस, नादिर, छित्ती के पुत्र व बूंदी के नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया है। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।