फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ruckus in Kishunganj due to hundred rupees of borrowing, throwing oil at cousins

किशुनगंज में उधारी के सौ रुपये के चक्कर में बवाल,चचेरे भाइयों पर फेंका खौलता तेल

Sun, 19 Jan 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Kishunganj due to hundred rupees of borrowing, throwing oil at cousins
कंधई थाने के किशुनगंज बाजार में दबंगों द्वारा दुकान पर की गयी तोड़फोड़। - फोटो : PRATAPGARH
किशुनगंज बाजार में रविवार शाम उधारी के सौ रुपये मांगने पर हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से करने को लेकर दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। मिठाई की दुकान चलाने वाले चचेरे भाइयों के ऊपर कड़ाही का खौलता तेल फेंक दिया।
विज्ञापन

बाजार के व्यापारी दौड़े तो हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। आक्रोशित लोगों ने हमलावरों की एक बाइक को चकनाचूर करते हुए भट्ठी में फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने दौड़ा लिया। बाद में कई थानों की फोर्स पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। गंभीर रूप से झुलसे दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के किशुनगंज बाजार में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। जिसमें दूरदराज से दुकानदार अपनी दुकान लगाने आते हैं। रविवार को भैरोगंज के रहने वाला विशाल ऊमरवैश्य (18) पुत्र मेवालाल और उसका चचेरा भाई विष्णु ऊमरवैश्य (25) पुत्र ननकू ऊमरवैश्य भी बाजार में अलग-अलग जलेबी बना रहे थे। आरोप है कि भैरोगंज के ही रहने वाले गोलू गिरि व अमित पांडेय के ऊपर खाने-पीने के विशाल के सौ रुपये बकाया थे। दोनों बाजार में दिखे तो विशाल उनसे रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे लेकर मारपीट होने लगी। हालांकि बाजार के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस विशाल व विष्णु को लेकर थाने चली गई। दोनों तहरीर देने के बाद वापस आकर दुकान पर काम करने लगे। तभी गोलू करीब एक दर्जन लोगों के साथ बाइक से बाजार पहुंचा। प्रत्यक्षदशयों के अनुसार उसने विष्णु व विशाल के ऊपर खौलती कड़ाही का तेल फेंक दिया।
यह देख बाजार के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर असलहा लहराते हुए घर की ओर भागे। इस बीच एक बाइक छूट गई। जिसे आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और करीब ही एक चाय की भट्ठी में फेंक दिया। बवाल की सूचना पर पीआरवी व कंधई पुलिस पहुंची। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस को दौड़ा लिया।
सभी जान बचाकर थाने की ओर भागे। कुछ देर बाद पट्टी, कंधई व कोहड़ौर से फोर्स पहुंची। तब जाकर बाजार का माहौल सामान्य हो सका। तेल से झुलसे चचेरे भाइयों को जिला अस्पताल लाया गया। एएसपी पश्चिमी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। हालात सामान्य हैं।
भगदड़ देख बंद होने लगा बाजार
किशुनगंज के साप्ताहिक बाजार में मारपीट होती देख भगदड़ मच गई। भगदड़ होते देख लोग अपनी दुकानें बंद करने लगे। दूरदराज से बाजार में दुकान लगाने आए लोग सहम गए। वह अपना सामान समेटने लगे। अफरातफरी के माहौल के बीच लोग सुरक्षित स्थानों की ओर निकलते रहे।
मारपीट के दौरान गायब थे पुलिसकर्मी
किशुनगंज बाजार में साप्ताहिक बाजार के अलावा भी चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं। रविवार को घटना के समय पुलिसकर्मी गायब थे। यदि पुलिसकर्मी होते तो शायद दबंगई करने वालों को बैरंग लौटना पड़ता।
दरोगा की लापरवाही से हुआ बवाल
कंधई थाने में तैनात दरोगा की लापरवाही से किशुनगंज में बवाल हो गया। पहले राउंड हुई मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा ने उल्टा व्यापारियों को धमकाते ही अपशब्दों से नवाजा था। कुछ देर बाद जैसे ही दरोगा व सिपाही बाजार से हटे। मौका देख दबंगों ने धावा बोल कर तांडव मचाया। बाजार पहुंचे सांसद के भाई को व्यापारियों ने घेरकर दरोगा की करतूत बताई।
कंधई थाना क्षेत्र के किशुनगंज बाजार में रविवार को बकाया सौ रुपया मांगने पर विशाल व विष्णु जायसवाल को गोलू व उसके साथ मारने पीटने लगे। यह देख बाजार में ही सब्जी की दुकान खोलने वाला विशाल का चाचा बच्चन ऊमरवैश्य आगे आकर बीच-बचाव किया। व्यापारियों के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर कंधई थाने के दरोगा कमलेश सरोज आ गए।
वह आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय पीड़ित दुकानदारों को ही डाटने लगे। व्यापारी आगे आए तो उन लोगों को भी देख लेने की धमकी देते हुए अपशब्दों से नवाजना शुरू कर दिया। जिसे लेकर व्यापारी नाराजगी जताने लगे। दरोगा वहां से चले गए।

तभी मौका पाकर दबंग आरोपी फिर बाजार में धावा बोल दिए। यदि पुलिस मौजूद रहती तो शायद घटना न घटती। फिलहाल उधर से गुजर रहे सांसद संगमलाल गुप्ता के भाई दिनेश गुप्ता को लोगों ने घेर लिया। उन्होंने सभी की बात सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। आरोपी घर से फरार बताए जाते हैं।

कंधई थाने के किशुनगंज बाजार में दबंगों द्वारा दुकानदार से मारपीट के बाद जुटी भीड़।

कंधई थाने के किशुनगंज बाजार में दबंगों द्वारा दुकानदार से मारपीट के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

कंधई थाने के किशुनगंज बाजार में दबंगों द्वारा गरम तेल फेंकने से जले दुकानदार विशाल व विष्णु।

कंधई थाने के किशुनगंज बाजार में दबंगों द्वारा गरम तेल फेंकने से जले दुकानदार विशाल व विष्णु।- फोटो : PRATAPGARH

कंधई थाने के किशुनगंज बाजार में दुकानदार से मारपीट के बाद लोगों द्वारा दबंगो की तोड़ी गयी बाइक उठ

कंधई थाने के किशुनगंज बाजार में दुकानदार से मारपीट के बाद लोगों द्वारा दबंगो की तोड़ी गयी बाइक उठ- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed