फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rs one lakh prize on Kohar's Habbu Saroj

कोहड़ौर के हब्बू सरोज पर एक लाख का इनाम

Mon, 17 Sep 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 17 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rs one lakh prize on Kohar's Habbu Saroj
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
सुलतानपुर में बैंक लूटने व जिले में कई घटनाओं में फरार चल रहे हब्बू सरोज पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है, जबकि जिले के 13 अपराधियों पर 5 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक का पुरस्कार पुलिस ने घोषित किया है। इसके अलावा बड़ी घटनाओं में शामिल दो दर्जन फरार अपराधियों पर भी 5-5 हजार के इनाम घोषित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


कोहड़ौर, कंधई और नगर कोतवाली क्षेत्र में जानलेवा हमला और रंगदारी के लिए धमकी देने वाले कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज के रहने वाले शातिर अपराधी अंकित उर्फ हब्बू सरोज के ऊपर जिले की पुलिस ने 50 हजार और फैजाबाद के आईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वह फरार चल रहा है। कोहड़ौर के रहने वाले अभिषेक सरोज पट्टी में जानलेवा हमले में वांछित है। इसके अलावा भी उसकी कई मुकदमों में तलाश है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे शेर अली, लालगंज के भानू दुबे समेत चार वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा मानधाता थाना क्षेत्र के कलानी में हुई हत्या में नामजद आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। गत दिनों भंगवाचुंगी के पास वाहन चेकिंग के दौरान सफारी सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया था। इस मामले में भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी डीएन यादव ने भुलियापुर निवासी जावेद उर्फ जब्बा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 25 आरोपियों के खिलाफ भी 5-5 हजार रुपये इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed