{"_id":"64eb74fe28044695ff0ecc56","slug":"rs-17-crore-received-for-37-roads-in-rural-areas-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-3476-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संपादित- ग्रामीण क्षेत्र की 37 सड़कों के लिए मिले 17 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संपादित- ग्रामीण क्षेत्र की 37 सड़कों के लिए मिले 17 करोड़ रुपये
Sun, 27 Aug 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 27 Aug 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
सदर, विश्वनाथगंज और रानीगंज को मिले तीन-तीन करोड़
बाबागंज, कुंडा और रामपुरखास के हिस्से में एक-एक करोड़
प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र की सड़कों के लिए मिले पांच करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 17 करोड़ रुपये से ग्रामीण क्षेत्रों की 37 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस धनराशि से सदर, विश्वनाथगंज, रानीगंज, पट्टी, कुंडा, बाबागंज और रामपुर खास
विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का विकास कराया जाएगा।
सांसद संगमलाल गुप्ता को उनके संसदीय क्षेत्र में आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों के सड़क निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं। विधायकों को अलग से बजट जारी किया गया है।
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, विश्वनाथगंज के विधायक जीतलाल पटेल और रानीगंज के विधायक डॉ. आरके वर्मा को तीन-तीन करोड़ रुपये और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, बाबागंज से विधायक विनोद सरोज और रामपुर खास विधायक आराधना मिश्र उर्फ मोना को एक-एक करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
सभी जनप्रतिनिधियों ने सड़कों का निर्माण कराने के लिए कार्यदायी संस्था आरईडी को प्रस्ताव भेजा है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के हिस्से में इस योजना के तहत अभी तक धनराशि नहीं मिली है। हालांकि पट्टी इलाके में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांच सड़कों का चयन किया गया है। जिसका निर्माण कार्य अंतिम दौर में है।
-- -- -- -
मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनप्रतिनिधियों से जो प्रस्ताव मिले थे, उसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
- आरके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी