{"_id":"63ebd63eb4e086835806f5e9","slug":"rs-1270-crore-action-plan-stamped-in-mangaraura-block-pratapgarh-news-c-3-1-56283-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: मंगरौरा ब्लाॅक में 12.70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: मंगरौरा ब्लाॅक में 12.70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर लगी मुहर
Wed, 15 Feb 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
मंगरौरा ब्लाॅक में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक में 12.70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर मुहर लगाई गई है। मंगलवार को ब्लाॅक सभागार में हुई बैठक में प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन ने कहा कि मन में ब्लाॅक को आदर्श बनाने का इरादा है।
सभी प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के सहयोग से ब्लाॅक में विकास कार्य कराएं जाएंगे। मंगरौरा ब्लाॅक के सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग कर विकास कार्यों पर मंथन किया। वर्ष 2023-24 के लिए 12.70 करोड़ रुपये का बजट पर मुहर लगाते हुए आवश्यक कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए विकास कार्य कराने को कहा है।
ब्लाॅक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन ने कहा कि हमारे सहयोगी प्रधान और बीडीसी अगर आधी रात को किसी कार्य के लिए कहते हैं, तो तैयार मिलूंगा। मेरा संकल्प है कि मैं मंगरौरा को प्रदेश में आदर्श ब्लाॅक बनाऊंगा। इस दौरान ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
सीडीपीओ आकाश डालमिया ने बच्चों के स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों की इस उम्र में बच्चों की देखभाल करना आवश्यक होता है। बीडीओ निशा तिवारी ने विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से लाभ उठाने का आह्वान किया।
बैठक में विनोद पांडेय, प्रधान सोनू जायसवाल, दिलीप सिंह, महेंद्र पांडेय, एडीओ पंचायत अनिल कुमार,डीपी इंसान, पूनम इंसान, सुधा द्विवेदी, बिना कुमारी, दिनेश सरोज, अब्दुल गनी, बिहारी वर्मा, राम कल्प यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।