फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   robbed the jewelery by attacking it with the butt of the gun

दिनदहाड़े तमंचे की बट से हमला कर जेवरात लूटे

Tue, 15 Jun 2021 08:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
robbed the jewelery by attacking it with the butt of the gun
बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े तमंचे की बट से हमला कर व्यापारी से जेवरात लूटकर भाग निकले। जबकि चंद कदम की दूरी पर पुलिसकर्मी मुस्तैद थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस केवल छानबीन करती रही। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के प्रतापगढ़ सिटी निवासी जगदीश सोनी गांवों में फेरी कर जेवरात बेचते हैं। मंगलवार को भी वह फेरी करने निकले थे।
शाम को वह घर लौट रहे थे। कटरा चौराहे से कुछ आगे बढ़ने पर शिवा पैलेस के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश उसके पास से जेवरात से भरा बैग छीनकर भाग निकले। बैग में करीब 60 हजार रुपये के जेवरात थे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे उठाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। कुछ ही देर में नगर कोतवाल व सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की खोजबीन करने लगी। हैरत की बात यह है कि सोमवार की रात मदन सोनी के यहां भी चोरी हो गई है। बेखौफ बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। कटरा चौराहे पर मुस्तैद रहने वाली पुलिस अपने स्थान से नहीं हटती। चाहे बड़ी वारदात ही क्यों न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed