{"_id":"5e614fd68ebc3eebc149317e","slug":"roadways-staff-will-get-the-gift-of-holi-pratapgarh-news-ald2703274114","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का तोहफा: नियमित को पांच और संविदा कर्मियों को दो हजार मिलेगा बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का तोहफा: नियमित को पांच और संविदा कर्मियों को दो हजार मिलेगा बोनस
विज्ञापन
जिले के लगभग साढ़े तीन सौ रोडवेज कर्मियों को होली का तोहफा मिला है। एमडी राजशेखर ने पांच प्रतिशत डीए की बढ़ोत्तरी की मांग पूरी करते हुए होली के पहले नियमित कर्मचारियों को पांच-पांच हजार रुपये एरियर के तौर पर और संविदा पर तैनात कर्मचारियों को दो-दो हजार रुपये मानदेय एडवांस में दिए जाएंगे।
राज्य कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत डीए की बढ़ोत्तरी होने के बाद परिवहन निगम के कर्मचारी भी मांग कर रहे थे। जिले का नेतृत्व कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि संघ का प्रतिनिधि गुरुवार को एमडी राजशेखर से मिलकर मांगपत्र सौंपने पर एक मार्च से पांच प्रतिशत डीएम का भुगतान करने की मंजूरी देते हुए होली के पहले नियमित कर्मचारियों को एरियर के रुप में पांच-पांच हजार रुपये और संविदा पर तैनात कर्मचारियों को दो-दो हजार रुपये एडवांस में भुगतान करने को कहा है। एमडी के इस फैसले की जानकारी कर्मचारियों को होते ही उनके खुशी का ठिकाना नहीं था। कर्मचारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां बांटी। इस मौके पर शिव कुमार मिश्र, ओम प्रकाश दूबे, चंद्र कुमार सिंह, सुशील शर्मा, शिव कुमार, मो. खालिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रोजगार वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव की मांग पर जिले में तैनात 893 रोजगार सेवकों को होली के पहले मानदेय मिलने जा रहा है। सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने जिलाध्यक्ष की मांग पर सभी बीडीओ से कंटीजेंसी मद में हो उपलब्ध धनराशि को मानदेय के रूप में भुगतान करने को कहा है। रोजगार सेवकों को 16 माह से मानदेय नहीं मिल रहा था। इससे होली का त्योहार मनाना भारी पड़ रहा था। सीडीओ के निर्देश पर सदर बीडीओ ने रोजगार सेवकों के मानदेय भेजने के लिए दिन भर ब्लाक में तैयारी होती रही। बीडीओ ने बताया कि शुक्रवार को खाते में मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के 391 शिक्षामित्रों का फरवरी माह तक का मानदेय गुरुवार को खाते में भेज दिया गया। जबकि सर्वशिक्षा अभियान के तहत तैनात शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान के लिए पूरी तैयारी है, हालांकि अभी बजट नहीं आया है। बीएसए ने बताया कि बजट की मांग की गई है, धनराशि आते ही खाते में भेज दिया जाएगा।