फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   roadways news

सेटिंग ने किया रोडवेज का बेड़ा चौपट

Mon, 27 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम के अधिकारी प्राइवेट बस मालिकों से सेटिंग कर विभाग को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिस रोड पर प्राइवेट बसें हावी हैं उस मार्ग पर रोडवेज की बसें न चलें, इसके लिए अधिकारियों का मुंह बंद रखने की बोली लगाते हैं। यही वजह है कि लोकल रूट पर चलने वाली बसों का कोई समय और दिन निश्चित नहीं होता है। परिवहन निगम की बसें लंबी दूरी की सड़कों पर दौड़ती तो नजर आती हैं। मगर लोकल रूट पर अधिकारियों की इच्छा पर निर्भर करती हैं। अधिकांश मार्ग ऐसे हैं जहां रोडवेज की बसें कागज पर चल रही हैं। लोकल रूट पर चलने वाली बसों का समय तो निर्धारित है। प्रतापगढ़ से चंद्रिकन वाया अठेहा के रास्ते लखनऊ जाने के लिए रोडवेज की बस बीते कई वर्षों से चल रही थी।
विज्ञापन


नियमित बस के चलने से यात्रियों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ। सुबह साढ़े छह बजे डिपो से निकलने वाली बस शाम को साढे़ सात बजे वापस आती थी। मगर, यह बस इन दिनों बंद कर दी गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह डिपो से निकलने वाली बस के स्थान पर एक प्राइवेट बस चलने लगी। यात्रियों का आरोप हैकि प्राइवेट बस संचालकों से अधिकारियों का समझौता होने के कारण यह बस बंद कर दी गई है। बादशाहपुर, रानीगंज, पट्टी और लालगंज आदि मार्गों पर बसें कागज पर चल रही हैं। एआरएम के लाल ने प्राइवेट संचालकों से किसी भी प्रकार के समझौते से इंकार करते हुए बताया कि हमारे आने के पहले जो मार्ग निर्धारित थे, उसी पर बसें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी बस को बंद किया जाता है, तो उसके पीछे कम आमदनी प्रमुख कारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed