{"_id":"669e8effce98878d520c77b8","slug":"roadways-buses-will-operate-from-major-markets-before-kumbh-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-121207-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कुंभ से पहले प्रमुख बाजार से होगा रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कुंभ से पहले प्रमुख बाजार से होगा रोडवेज बसों का संचालन
Mon, 22 Jul 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कुंभ मेला के पहले रोडवेज बसों का संचालन प्रमुख बाजारों से करने के लिए एआरएम लिस्ट तैयार कर आरएम को भेजेंगे। आरएम के आदेश के बाद निगम की बसों को गांवों से जोड़ते हुए प्रमुख बाजारों से संचालन किया जाएगा। इससे एक ओर यात्रियों को राहत मिलेगी तो दूसरी ओर विभाग का आय बढ़ेगी।
शासन का भले ही दावा है कि निगम की बसों को गांव से जोड़ दिया गया है। लेकिन हकीकत में जनपद के 43 प्रमुख बाजार ऐसे हैं, जहां निगम की बस सेवा का लाभ लोगों को नहीं मिल सका। यहां के लोगों को हर दिन डग्गामार वाहनों से मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। इसके बाद रोडवेज बसों से प्रयागराज या फिर लखनऊ जाना पड़ता है। मानधाता, लक्ष्मीगंज, जेठवारा, ढकवा, रामगंज, गीतानगर, दुर्गागंज, सांगीपुर, रेहुआ लालगंज समेत अन्य प्रमुख बाजारों के लोगों की मांगों को देखते हुए कुंभ के पहले प्रमुख बाजारों से निगम की बसों का संचालन करने या फिर उस बाजार के रास्ते बस दौड़ाने के लिए एआरएम को आदेश दिया। एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि एक लिस्ट तैयार कराई जा रही है। जहां प्रमुख बाजारों से रोडवेज बसों का आवागमन नहीं हाेता है। जिले में इस तरह के कौन से प्रमुख बाजार हैं, जहां से निगम की बसों के संचालन से आय बढ़ेगी। मंजूरी मिली तो परिचालक के ई-टिकट मशीन में उस बाजार का नाम अंकित हो जाएगा। इसके बाद बसों का संचालन प्रमुख बाजारों से शुरू कर दिया जाएगा।