फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roadways bus ran over two friends riding a bike, died on the spot, accident in Rae Bareli

रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर गई जान, रायबरेली में हुआ हादसा

Wed, 03 May 2023 12:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 May 2023 12:02 PM IST
सार

रायबरेली शहर में आधी रात रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लालगंज इलाके में स्थित अपने घर आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रायबरेली रवाना हो गए।

विज्ञापन
Roadways bus ran over two friends riding a bike, died on the spot, accident in Rae Bareli
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

रायबरेली शहर में आधी रात रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लालगंज इलाके में स्थित अपने घर आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रायबरेली रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई निवासी शुभम सिंह (30) पुत्र संजय सिंह एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था।

विज्ञापन

 

इसी गांव का रहने वाला सनी सिंह(32) पुत्र वीरेंद्र सिंह पोल्ट्री फार्म की एक कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था। दोनों दोस्त थे और रायबेरली में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। सोमवार को कामकाज निपटाने के रात 11 बजे दोनों बाइक से अपने गांव रायपुर तियांई के लिए निकले। रायबरेली शहर के सिविल लाइन्स चौराहे पर स्थित फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल भराने के बाद दोनों घर के लिए आगे बढ़े। पेट्रोल पंप के सामने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पहुंचते ही प्रतापगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक समेत दोनों को रौंद दिया।

विज्ञापन

 

हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली की जिला अस्पताल भेजा। पहचान होने पर स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो रोते बिलखते घरवाले रायबरेली रवाना हो गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव घर पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीणों व रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। देर शाम परिजन शव को लेकर मानिकपुर गंगा घाट के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed