फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roadways bus collides with tempo full of tourists, woman dies

Pratapgarh News: रोडवेज बस ने दर्शनार्थियों से भरे टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with tempo full of tourists, woman dies
कोतवाली देहात क्षेत्र सुखपाल नगर तिराहे पर रोडवेज बस ने दर्शनार्थियों से भरे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के दौरान महिला दर्शनार्थी की मौत हो गई।
विज्ञापन

टेंपो चालक ओमप्रकाश सिंह छह दर्शनार्थियों को लेकर कटरा इंद्रकुंवर से देवघाट दर्शन के लिए आ रहा था। लखनऊ वाराणसी राजमार्ग स्थित सुखपाल नगर तिराहे पर पीछे से आ रहे रोडवेज बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया। रोडवेज की टक्कर से टेंपो पलट गई। हादसे के बाद दर्शनार्थियों में चीख पुकार मच गई। घायल दर्शनार्थियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज के दौरान कटरा इंद्र कुंवर निवासी कमलेश कुमारी (42) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो बालक समेत एक महिला का इलाज मेडिकल में चल रहा है। मोहनगंज चौकी इंचार्ज राकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed