फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roads turned red with blood, three youths died in accidents

खून से लाल हुई सड़कें, तीन युवकों की मौत

Sun, 13 Feb 2022 08:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Roads turned red with blood, three youths died in accidents
अलग-अलग दुर्घटनाओं में कपड़ा विक्रेताओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों की जानकारी होने पर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी बशीर अहमद के बेटे शहबाज (19) ने जीजीआईसी के करीब तहसील वार्ड में कपड़े की दुकान खोल रखी है। उसके बगल में ही जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बनकटभरथी के रहने वाले मोहम्मद साहिल की भी कपड़े की दुकान है।
विज्ञापन

रविवार को दोनों बाइक से कपड़ा पहुंचाने लालगंज कोतवाली के लीलापुर जा रहे थे। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बाइक से दोनों कपड़ा लेकर मोहनगंज के आगे पहुंचे। तभी सामने से आ रही अनुबंधित वॉल्बो बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। बस दोनों को रौंदते हुए निकल गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने पीछा कर भुपियामऊ में बस चालक को रोक लिया। उधर, लोगों की मदद से पुलिस ने तड़प रहे शहबाज व साहिल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मानधाता क्षेत्र के अकोढ़िया का रहने वाला अजय कुमार चौरसिया (30) दिल्ली में पान की दुकान चलाता था। जिससे परिवार का गुजर-बसर होता था। वह कुछ दिनों पहले घर आया था। शनिवार की देर शाम वह घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी उसे बाइक ने टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। अजय की एक बेटी नीता व बेटा सौरभ है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।

मोहनगंज के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवकों की मौत के बाद अजीतनगर स्थित घर पर जुटी भीड़। संवा?

मोहनगंज के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवकों की मौत के बाद अजीतनगर स्थित घर पर जुटी भीड़। संवा?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed