फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Road became pond, responsible swam out

Pratapgarh News: सड़क बनी तालाब, जिम्मेदार तैर कर निकले

Tue, 21 Nov 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Nov 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
Road became pond, responsible swam out
रेलवे कालोनी से महुआर जाने वाली रोड पर बहता घरों से निकली नलियों का पानी। संवाद
सरकारें सड़कों को गडढ़ामुक्त बताकर इसका श्रेय लेते नहीं थकतीं, लेकिन हकीकत इससे अलग है। रेलवे कॉलोनी से महुआर, भंगवा व कादीपुर ग्राम पंचायत के साथ ही रानीगंज विधानसभा के गांवों को जोड़ने वाली सड़क तीन सौ मीटर तक तालाब बन गई है, लेकिन जिम्मेदार इससे तैर कर निकल जाते हैं। इससे परेशान ग्रामीण अब आंदोलन की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

पूर्वी सहोदरपुर मोहल्ले से निकला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। दो किमी सड़क पहले से ही बदहाल है। ऊपर से घरों का गंदा पानी इसकी स्थिति और भी खराब कर रहा है। जलनिकासी का प्रबंध न होने से समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। रास्ते से सुबह-शाम विद्यार्थियों का आना-जाना होता है। सड़क पर पानी भरा होने से राहगीर बाइक, साइकिल लेकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद भी नगर पालिका द्वारा जलनिकासी का इंतजाम नहीं कराया गया। लोक निर्माण विभाग खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठा रही। ऐसे में परेशान लोग अब आंदोलन करने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सड़क पर पानी भरा होने की जानकारी है। ईंट गिराने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। सड़क की जमीन पर भी लोगों ने कब्जा कर रखा है। जलनिकासी के लिए नगर पालिका से पत्राचार किया जा रहा है।
इं. बृजमोहन सिंह, अधिशाषी अभियंता

-----
जनप्रतिनिधियों से लगा चुके गुहार, अब आंदोलन की तैयारी
रेलवे कॉलोनी महुआर मार्ग की दशा से लोगों ने जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है। खस्ताहाल सड़क व पानी भरा होने की तस्वीर भी भेजी है लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई पहल नहीं की गई। इससे ग्रामीण आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।
-----
शिकायत करने पर नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपते हैं। रास्ता बदलकर शहर आना जाना हो रहा है। जिम्मेदार समस्या सुनकर जागते भी हैं तो गिट्टी या नुकीले और टूटे ईंट सड़क पर गिराकर फिर सो जाते हैं।
सुनील मिश्रा , महुआर
-----
सड़क पर घरों का गंदा पानी भरा होने के कारण अब रिश्तेदारों ने भी आना कम कर दिया है। फ्लाईओवर पहले ही समस्या थी। अब तो सड़क ने क्षेत्र का विकास ही रोक दिया है। लोग परेशान हैं फिर भी प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
ताज मोहम्मद, अधिवक्ता
------



इस सड़क से रानीगंज विधानसभा के लोगों का भी आवागमन होता है। बार-बार शिकायत के भी विभागीय अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। रानीगंज विधायक ने भी कोई पहल नहीं की। जल्द ही सड़क व जलनिकासी की मांग को लेकर आंदोलन होगा।



संजय यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य महुआर
------
लोक निर्माण विभाग के उदासीन रवैये के चलते बदहाल सड़क की मरम्मत तक नहीं कराई गई। पूर्वी सहोदरपुर के घरों का गंदा पानी अब सड़क पर भरा है। इससे इलाके के लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

ऐनुल हसन, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य

रेलवे कालोनी से महुआर जाने वाली रोड पर बहता घरों से निकली नलियों का पानी। संवाद

रेलवे कालोनी से महुआर जाने वाली रोड पर बहता घरों से निकली नलियों का पानी। संवाद

रेलवे कालोनी से महुआर जाने वाली रोड पर बहता घरों से निकली नलियों का पानी। संवाद

रेलवे कालोनी से महुआर जाने वाली रोड पर बहता घरों से निकली नलियों का पानी। संवाद

रेलवे कालोनी से महुआर जाने वाली रोड पर बहता घरों से निकली नलियों का पानी। संवाद

रेलवे कालोनी से महुआर जाने वाली रोड पर बहता घरों से निकली नलियों का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed