{"_id":"576d77724f1c1bd632b48ce1","slug":"road-accident-near-dhakwa-poore-berbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की भोर में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इससे उस पर सवार एक अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य हादसे में एक वृद्ध घायल हो गया।
रानीगंज थाना के पूरे बसहू गांव निवासी राधामोहन तिवारी (26) पुत्र भगवत प्रसाद अधिवक्ता थे। वह रानीगंज में गैंस एजेंसी भी चलाते थे। एजेंसी के ही काम से साथी रस्तीपुर निवासी मनोज कुमार यादव (26), रूपीपुर निवासी संदीप कुमार (24) व मीरपुर निवासी सुशील सिंह (35) के साथ कार से गुरुवार को रायबरेली गए थे। रात में सभी घर लौट रहे थे। कार राधामोहन चला रहे थे। भोर होते-होते राधामोहन को नींद आने लगी। अचानक अनियंत्रित होकर कार लालगंज कोतवाली के ढकवा पूरे बीरबल गांव के पास एक पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे राधामोहन की मौके पर मौत हो गई। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधामोहन चार भाइयों में सबसे बड़े थे। तीन भाई गैस एजेंसी पर ही काम करते हैं। बताते हैं कि राधामोहन की की शादी भी तय थी। अंतू थाना के आशापुर गांव निवासी त्रिभुवननाथ शर्मा (70) शुक्रवार को साइकिल से गड़वारा बाजार आया था। घर लौटते समय चौरा गांव के पास अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कार को लेकर थाने चली गई।