फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   road accident near amawa crossing

रोलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 16 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
road accident near amawa crossing
crime
अमांवा चौराहे पर गुरुवार की देर रात रोड रोलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के  बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बाद में रोलर को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक  के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के कैरा निवासी उदय प्रताप सिंह (45) पुत्र शिवप्रसाद सिंह गुरुवार को किसी काम से लालगंज आया था। रात करीब दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। कोतवाली के अमावां चौराहे के समीप सांगीपुर की ओर से आ रहे रोड रोलर से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय पहुंचे लेकिन तब तक रोलर का चालक भाग निकला। पुलिस ने शव की सीएचसी लालगंज भेजवाया और रोड रोलर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी पर बिलखते हुए परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने देर रात शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के भाई राकेश कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक  के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर रोड रोलर के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed