{"_id":"56fec1f44f1c1bff43f00105","slug":"road-accident-in-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पट्टी-ढखवा मार्ग पर बाइक पलटने से एक युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जनपद जौनपुर के थाना सुजानगंज क्षेत्र के असरोपुर गांव निवासी रमा उपाध्याय (25) पुत्र बद्री प्रसाद अपने साथी सुनील उपाध्याय पुत्र राजेंद्र प्रसाद के साथ बाइक से शुक्रवार भोर में ढखवा की ओर किसी काम से जा रहा था।
पुरानी पट्टी गांव के समीप बाइक तालाब के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। रमा उपाध्याय के सिर पर गहरी चोट आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी वहीं तड़पता रहा। सुबह ग्रामीणों ने दोनों को लहूलुहान देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां रमा उपाध्याय को चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील को अचेतावस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी आए और रोने बिलखने लगे। परिजनों का आरोप था कि मृतक को फोन पर बुलाया गया था। दुर्घटना की जगह हत्या मान रहे हैं।