फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rjabhaiya win by great victory

राजाभैया सबसे अधिक व मोती सिंह सबसे कम मतों से जीते

Sun, 12 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
rjabhaiya win by great victory
news

विज्ञापन
 विधानसभा 2017 के चुनाव में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजाभैया ने नया इतिहास रचा है। उन्होंने 1,03,647 मतों से जीत दर्ज कर अब तक के रिकार्ड को तोड़ दिया है। उन्हें जिले में सबसे अधिक मतों से जीतने का श्रेय मिला है। जबकि सबसे कम मत से पट्टी विधायक राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह सबसे कम 1473 मत से जीते हैं।


विधानसभा चुनाव 2017 में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजाभैया ने एक बार फिर इतिहास रचा है। वर्ष 1993 से लगातार जीत दर्ज करने वाले राजाभैया ने पहली बार एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। कुंडा विधायक को 1,36,597 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी जानकी प्रसाद पांडेय को 32,950 मत मिले। इस प्रकार कुंडा विधायक ने 1,03,647 मतों से जीत ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जीत का यह अंतर अब तक के चुनाव में सबसे अधिक है। सबसे कम मत से जीतने वालों में पट्टी विधायक राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह नाम शामिल है। मोती सिंह को 75,011 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी रामसिंह पटेल को 73,538 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार 1473 मतों से मोती सिंह ने राम सिंह पटेल को पटखनी दी है। पूरे चुनाव के दौरान चर्चा में रहने वाला पट्टी विधानसभा में का परिणाम एक बारगी तो ऐसा लगा कि सपा प्रत्याशी के पक्ष में चला गया है, मगर अंतिम दो राउंड की गणना ने भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed