फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Riya of Kasturba Vidyalaya will represent UP in Japan

Pratapgarh News: कस्तूरबा विद्यालय की रिया जापान में यूपी का करेंगी प्रतिनिधित्व

Fri, 02 Aug 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Riya of Kasturba Vidyalaya will represent UP in Japan
छात्रा रिया पटेल।
सड़वा चंद्रिका ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा रिया पटेल जापान में 10 से 16 नवंबर तक होने वाले सकूरा हाईस्कूल प्रोगाम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही प्रयागराज की छात्रा संध्या सरोज भी चयनित हुईं हैं। रिया के साथ जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और राजस्थान की बेटियां भी जापान में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया जापान विज्ञान और प्रौद्योगिकी एजेंसी (जेएसटी) जापान और अन्य देशों के युवाओं के बीच शैक्षिक नवाचार में अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जा रहा है। उसी उद्देश्य से जापान साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम (सकूरा हाईस्कूल प्रोगाम) को लागू किया गया है। इसमें कई देशों के 21 छात्र-छात्राओं को उन्नत वैज्ञानिक तकनीक देखने और वैज्ञानिकों से मिलने व उनके साथ विज्ञान और तकनीकी के नवीन प्रयोगों, आविष्कारों व अनुभवों पर विचार-विमर्श करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed