फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Riya included in UP U-16 cricket team, increased district value

यूपी अंडर 16 क्रिकेट टीम में शामिल होकर रिया ने बढ़ाया जिले का मान

Sat, 25 Jan 2020 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Riya included in UP U-16 cricket team, increased district value
यूपी अंडर 16 क्रिकेट टीम में चयनित बालिका रिया सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
यूपी अंडर 16 क्रिकेट टीम में शामिल होकर रिया सिंह ने जिले का मान बढ़ाया है। यूपी टीम में शामिल होकर वह जिले की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बनी हैं। वह रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उप्र की टीम से खेलेंगी।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के भुआलपुर डोमी रहने वाली रिया सिंह पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री हैं। हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद रिया का रूझान क्रिकेट की तरफ बढ़ा तो वह अभ्यास में जुट गईं। खेल प्रतिभा को संवारने के लिए उन्होंने कोच मो शफीक से संपर्क किया। उनके मार्गदर्शन से रिया ने अपनी खेल प्रतिभा को तराशा।
विज्ञापन

बेहतरीन खेल प्रदर्शन के जरिए रिया का चयन यूपी अंडर 16 टीम में हुआ है। क्रिकेट कोच मो. शफीक ने बताया कि 22 से 24 जनवरी तक कानपुर के कमला क्लब में 36 बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें 16 बालिकाओं का चयन हुआ। जिसमें रिया भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट कोच मो. शफीक ने बताया कि सेंट्रल जोन में होने वाली प्रतियोगिता रायपुर में 28 से होगी। उत्तर प्रदेश की टीम के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के बीच मैच होंगे। रिया की सफलता से परिजन व क्रिकेट खिलाड़ी गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed