{"_id":"64df8ccd08964561170b44ab","slug":"rival-taken-hostage-even-before-election-result-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-3096-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चुनाव परिणाम से पहले ही प्रतिद्वंद्वी को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चुनाव परिणाम से पहले ही प्रतिद्वंद्वी को बनाया बंधक
Fri, 18 Aug 2023 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 18 Aug 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
लीलापुर के ढ़कवा पूरे वीरबल गांव में हुआ है कोटे के चयन का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
लीलापुर। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के ढकवा पूरे बीरबल में बीते बृहस्पतिवार को सरकारी राशन कोटे के दुकान का चयन करने के लिए चुनाव हुआ है। इसी से संबंधित कागजात जमा करने गए प्रत्याशी का अपहरण विपक्षी ने कर लिया।
चुनाव में मुकीम और नरसिंह बहादुर सिंह एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं। शुक्रवार को नरसिंह बहादुर कुछ कागजात जमा करने ब्लॉक गए थे तभी मुकीम भी पहुंचा और लिखित में जीत का सर्टिफिकेट देने का दबाव बनाने लगा। वीडियो के फटकारने पर वह बाहर चला गया।
कुछ देर बाद नरसिंह बहादुर वापस घर आने को निकले। सगरा बाजार के पास दोबारा आरोपी मुकीम जबरन वाहन में बैठाकर ग्राम प्रधान के घर ले गया। मामले की शिकायत पर लीलापुर एसओ सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे। जांच कर मुकीम सहित दोनों पक्ष को थाने भेज दिया। बाद में नरसिंह को छोड़ दिया, जबकि मुकीम को थाने में ही रखा गया। एसओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।