फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Revenue courts are burdened with cases, 66,706 cases pending

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>मुकदमों के बोझ से दबे राजस्व न्यायालय, 66,706 लंबित

Wed, 05 Jul 2023 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 05 Jul 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Revenue courts are burdened with cases, 66,706 cases pending
तहसीलदार रानीगंज की अदालत में सबसे अधिक 4,349 मामले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



प्रतापगढ़। जिले के राजस्व न्यायालय मुकदमे के बोझ से दबे हुए हैं। तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार को मुकदमे सुनने का समय नहीं मिल रहा है। इससे लंबित मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पांचों तहसीलों में 66,706 मुकदमे विचाराधीन हैं। पांचों एसडीएम में सबसे अधिक 4,161 मुकदमे उपजिलाधिकारी पट्टी की कोर्ट और तहसीलदारों में सबसे अधिक रानीगंज तहसीलदार की कोर्ट में 4,349 मामले विचाराधीन हैं।

जिले की पांच तहसीलों में मुकदमों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राजस्व न्यायालयों में अधिकांश वाद हिस्सा विवाद को लेकर है। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार शिकायतों का निस्तारण करने में परेशान हैं, ऐसे में मुकदमों की सुनवाई करने का मौका ही नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


जनपद स्तरीय अधिकारियों के न्यायालयों की बात करें, तो सबसे अधिक 6,181 मामले सीआरओ कोर्ट में हैं। सबसे कम डीएम की अदालत में मात्र 104 मुकदमे हैं। एडीएम की अदालत में 4,333 वाद लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम कोर्ट की बात करें तो सबसे अधिक पट्टी एसडीएम की कोर्ट में 4,161 मुकदमे और रानीगंज एसडीएम कोर्ट में 3634 मुकदमे लंबित हैं। जबकि तहसीलदार कोर्ट में रानीगंज में सबसे अधिक 4,349 मुकदमे लंबित हैं। जबकि तहसीलदार कुंडा की अदालत में 3,552 मामले विचाराधीन हैं।

--------------

पांच साल से लंबित हैं 18,588 मामले



राजस्व न्यायालयों में 18,588 मुकदमे ऐसे हैं, जो पांच साल से अधिक समय से लंबित हैं। इसमें कुंडा तहसील में सबसे अधिक 3,876 मामले लंबित हैं। हालांकि जिला स्तर पर 5,959 मामले में लंबे समय से विचाराधीन हैं।

-----------

जून में सबसे अधिक कुंडा में दाखिल हुए मुकदमे



जिले में मुकदमा दाखिल होने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जून में कुंडा तहसील में 1097, लालगंज में 668, सदर में 916, पट्टी में 737 और रानीगंज में 476 मामले दाखिल हुए हैं। जबकि जून माह में कुंडा तहसील में 758, लालगंज में 845, सदर 645 पट्टी में 439 और रानीगंज में 671 वादों का निस्तारण भी हुआ है।

------------------



तहसील का नाम मुकदमे

सदर 9041



कुंडा 14640

लालगंज 8240



पट्टी 11816

रानीगंज 10945



जनपदीय न्यायालय 12024

------------------

सदर तहसील में लंबित मुकदमे



कोर्ट का नाम मुकदमों की संख्या

एसडीएम 2664



एसडीएम न्यायिक 1045

तहसीलदार 1343



तहसीलदार न्यायिक 1686

नायब तहसीलदार नगर 847



नायब तहसीलदार गड़वारा 734

नायब तहसीलदार मानधाता 722



--------------------------------------------------





कुंडा तहसील में लंबित मुकदमे



कोर्ट का नाम मुकदमों की संख्या



एसडीएम 444



तहसीलदार 3552

नायब तहसीलदार 1493

तहसीलदार न्यायिक 2382



नायब तहसीलदार बाबागंज 991



नायब तहसीलदार बिहार 1805



नायब तहसीलदार मानिकपुर 1206



---------------------------------------------------------


------------------



लालगंज तहसील में लंबित मुकदमे



कोर्ट का नाम मुकदमों की संख्या



एसडीएम 2940



एसडीएम न्यायिक 195



तहसीलदार 2035



तहसीलदार न्यायिक 1038



नायब तहसीलदार रामपुर 832



नायब तहसीलदार लक्ष्मणपुर 720



नायब तहसीलदार अठेहा 480



-----------------------------------------------------

------------------



पट्टी तहसील में लंबित मुकदमे



कोर्ट का नाम मुकदमों की संख्या



एसडीएम 4161



एसडीएम न्यायिक 776



तहसीलदार 2908



तहसीलदार न्यायिक 1837



नायब तहसीलदार पट्टी 602



नायब तहसीलदार आसपुर देवसरा 869



नायब तहसीलदार मंगरौरा 663



--------------------------------------------------

------------------



रानीगंज तहसील में लंबित मुकदमे



कोर्ट का नाम मुकदमों की संख्या



एसडीएम 3634



तहसीलदार 4349

नायब तहसीलदार गौरा 1888



नायब तहसीलदार शिवगढ़ 1074



-------



मुख्यालय स्थित राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या ---------

जिलाधिकारी न्यायालय --------104



अपर जिलाधिकारी ------- 4333

मुख्यराजस्व अधिकारी------- 6181



अपर उपजिलाधिकारी प्रथम --- 606

अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय -- 800



सुनिए पीड़ितों की व्यथा--------------------

--------------

वसीयत के मुकदमे में दो वर्ष से लग रही तारीखफतनपुर इलाके के पटहटिया कला निवासी राम बहादुर का कहना है कि दो साल से नायब तहसीलदार की कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। सुबह घर का सब काम छोड़कर तहसील जाता हूं, मगर पहुंचने पर सिर्फ तारीख मिलती है। न्याय कब मिलेगा बस इसी का इंतजार है।

-------------रानीगंज तहसील के कैलीडीह निवासी तबारक हुुुसैन ने बताया कि तहसीलदार कोर्ट में दाखिल खारिज का मुकदमा एक साल से लंबित है। मगर कोर्ट पहुंचने पर सिर्फ तारीख मिलती है। कभी अधिकारी मीटिंग में होते हैं तो कभी जांच करने चले जाते हैं।

-------------
राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों का निस्तारण करने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को पत्र लिखा गया है। अभियान चलाकर जल्द ही अधिकतर मामलों का निस्तारण कराया जाएगा।

त्रिभुवन विश्वकर्मा, एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed