फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Revealed the gang that took businessmen hostage and collected extortion, four arrested

व्यवसायियों को बंधक रंगदारी वसूलने वाले चार गिरफ्तार

Thu, 03 Nov 2022 12:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Revealed the gang that took businessmen hostage and collected extortion, four arrested
हथिगवां थाने में पकड़े गए व्यवसासियों को बुलाकर रंगदारी लेने वाले आरोपी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
ऑनलाइन सामान का प्रचार कर कारोबारियों को बुलाकर बंधक बनाने, उनसे लाखों रुपये ट्रांसफर कराने वाले गिरोह के चार सदस्य बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए। गिरोह का खुलासा करते हुए आरोपियों के पास से पैसे, तमंचा व मोबाइल बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हथिगवां के मातादीन का पुरवा में कुछ युवक ऑनलाइन प्रचार कर ठगी और वसूली कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक वे कुछ मशीनों का प्रचार प्रसार भी करते थे। मोबाइल नंबर के आधार पर जब व्यवसायी उनसे संपर्क करते तो वह मशीन को प्रत्यक्ष देखने के लिए बुला लेते थे। व्यवसायी पहुंचते तो आरोपी उन्हेें बंधक बनाकर उससे आन लाइन पैसे ट्रांसफर कराते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीते 18 सितंबर को गुजरात से एक कारोबारी ब्रीकेट मशीन देखने आया था। आरोपियों ने कारोबारी को बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए कारोबारी से 19 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। साथ ही 18 हजार रुपये का भुगतान गूगल पे से करा लिया। व्यापारी को लूटने के बाद उसका मोबाइल, कार की एलसीडी भी रख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दो नवंबर को मुकदमा दर्ज किया। जिसमें सात लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद चार लोगों को कैमा गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस, 5500 रुपये नगद और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। इनमें अलबसर निवासी परेवा नरायणपुर, प्रदीप कोरी निवासी अकरमपुर थाना कोतवाली सिटी जनपद उन्नाव, मुददसीर निवासी जलालुदीन का पुरवा परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां, सतीश सरोज पुत्र रामफेर सरोज निवासी कुढ़ा थाना हथिगवां को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सतीश सरोज को बाघराय पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed