फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Retired Kanungo dies due to Bolero collision

बोलेरो की टक्कर से रिटायर कानूनगो की मौत

Fri, 25 Feb 2022 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Retired Kanungo dies due to Bolero collision
सडक हादसे में मृत हरि प्रसाद शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
अंतू थाना क्षेत्र के सड़क पार करते समय बोलेरो की टक्कर से रिटायर कानूनगो हरि प्रसाद शर्मा (75) की मौत हो गई। मौके पर ही लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पीटकर दबोच लिया। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

अंतू थानाक्षेत्र के आशापुर भाटन गांव निवासी हरि प्रसाद शर्मा (75) कानूनगो के पद से रिटायर होने के बाद परिवार सहित गांव में रहते थे। शुक्रवार को वह प्रतापगढ़- अमेठी रोड को पार कर रहे थे इस दौरान डंगरी गांव की बाजार में अमेठी की ओर से शहर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनको टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे लेकिन हरि प्रसाद दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन

लोगों ने टक्कर मारने वाली बोलेरो के ड्राइवर को दबोचकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर व बोलेरो को थाने भेजकर शव कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम कराया। अंतू पुलिस ने अंतू थाना क्षेत्र के डंगरी के पास बोलेरो की टक्कर से मृत रामचंद्र शर्मा के मामले में अभी उनके पुत्र परमानंद शर्मा की तहरीर पर अंतू पुलिस ने बोलेरो चालक सांगीपुर निवासी पवन सिंह के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed