रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
सार
कोर्ट ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कराया जाए। सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान गाजीपुर के नोनहरा थाने के उपनिरीक्षक सुदाम व सिपाही दीनदयाल यादव रिटायर्ड इंस्पेक्टर को लेकर कोर्ट पहुंचे। मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी इंस्पेक्टर को दस हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर छोड़ दिया।
विज्ञापन