फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Results for the first Jipan president chair rust

परिणाम से पहले जिपं अध्यक्ष कुर्सी के लिए जंग

Sun, 01 Nov 2015 02:23 AM IST
prtapgarh
prtapgarh Updated Sun, 01 Nov 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए परिणाम के पहले ही जंग तेज हो गई है। पक्ष और विपक्ष अपने करीबी को जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने के लिए सक्रिय हो गया है। हालांकि परिणाम रविवार शाम तक आ जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अनारक्षित होने के कारण इस वर्ष सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इस पर कब्जा करने का मौका नहीं गंवाना चाहते हैं। कुर्सी हथियाने के लिए दोनों पक्ष ने पूरी ताकत झोंक दी है। कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के 11 प्रत्याशी निर्विरोध होने के कारण उनका पक्ष अधिक मजबूत पड़ रहा है। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इतनी आसानी से किसी को नहीं हासिल होगी। बीते वर्षों में हुए चुनाव में यह देखने को मिला कि जिले के  नेता दो धड़े में बंट जाते हैं। इस बार के भी चुनाव में नेताओं के बीच खींचतान चुनाव को दिलचस्प बना सकती है।
विज्ञापन


निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य विकास कार्यों का हवाला देकर चुनाव अपने पक्ष में मानकर चल रहे हैं। अपनी कुर्सी सलामत रखने के लिए ही अपनी पत्नी और भतीजे को उन्होंने मैदान में उतारा था। पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले प्रमोद मौर्य को कमजोर नहीं माना जा सकता है। परिणाम तो रविवार शाम तक आएंगे, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। हालांकि राजाभैया ने अभी तक किसी प्रत्याशी के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उनके नजदीकी कई लोग ऐसे हैं जो अपने को अध्यक्ष पद का दावेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed