Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Report of accused youth lodged in jail came HIV positive, teenager will also be tested

Pratapgarh : जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी युवक की रिपोर्ट आई एचआईवी पॉजिटिव, किशोरी की भी होगी जांच

Sat, 14 Jun 2025 05:13 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 05:13 PM IST
सार

किशोरी को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद युवक की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच में इसका खुलासा हुआ है। चिकित्सकों ने आरोपी बंदी की काउंसलिंग की है।

विज्ञापन
Report of accused youth lodged in jail came HIV positive, teenager will also be tested
कैदी फरार - फोटो : ani

विस्तार

किशोरी को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद युवक की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच में इसका खुलासा हुआ है। चिकित्सकों ने आरोपी बंदी की काउंसलिंग की है। अब किशोरी की भी जांच की जाएगी। अगर वह भी संक्रमित पाई जाती है तो उसकी शादी दूसरे घर में नहीं होगी।

विज्ञापन


कुंडा तहसील क्षेत्र का एक युवक बीते दो माह पहले शादी का झांसा देकर एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 15 दिन पहले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो दिन पहले जेल में जांच के दौरान पता चला कि बंदी एचआईवी पॉजिटिव है।

विज्ञापन

चिकित्सकों की काउंसलिंग में बंदी ने बताया कि वह नशे के लत में फंस गया था। साथियों के साथ इंजेक्शन लगाया करता था। जिसके कारण एचआईवी संक्रमित हो गया। पीएनपी संस्था के प्रोग्राम मैनेजर विमला यादव ने बताया कि एचआईवी संक्रमित बंदी के बाद अब किशोरी की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट में यदि किशोरी एचआईवी संक्रमित मिलती है तो उसकी शादी किसी दूसरे के घर नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed