फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   administarion remove encroachment

प्रशासन ने तुड़वाया पहलवान वीर बाबा का चबूतरा

Sat, 09 Sep 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
administarion remove encroachment
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उच्च न्यायालय में अवमानना के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ आईटीआई के सामने स्थित पहलवान वीर बाबा के चबूतरे को जेसीबी लगाकर तोड़वा दिया। इस दौरान अफसरों की पब्लिक से नोकझोंक भी हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कटरा रोड पर आवागमन बंद करा दिया था। विरोध करने वालों को एसडीएम सदर ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के शिवजीपुरम निवासी रामदेव यादव की आईटीआई के सामने मकान व जमीन है। उसने उच्च न्यायालय में कई साल पहले एक रिट दाखिल की थी। जिसमे कहा था कि उसके मकान व जमीन के सामने लोनिवि की सड़क है। लोनिवि की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे उसका व परिवार के लोगों के निकलने का रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया था लेकिन जब भी अतिक्रमण हटाने के लिए लोग पहुंचते। वहां भारी संख्या में इलाके के लोग पहुंच जाते और विरोध करने लगते। वहां पीपल के पेड़ से लगकर पहलवान वीर बाबा का चबूतरा बनाया गया था। लोगों के विरोध को देखते हुए प्रशासन अपना पैर वापस खींच लेता। इसके चलते रामदेव ने न्यायालय को अवगत कराया कि कोर्ट के आदेश का पालन प्रशासन नहीं कर रहा है। शनिवार को एसडीएम सदर पंकज वर्मा, तहसीलदार सदर और नगर कोतवाल, अंतू एसओ भारी पुलिस बल के साथ कटरा रोड स्थित आईटीआई के पास पहुंचे। इस बात की भनक लगते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। पहलवान वीर बाबा के चबूतरे को गिराने के लिए पहुंचे दस्ते से लोगों की अफसरों से नोकझोंक हुई। एसडीएम ने मौके पर पहुंचे जूबाए के महामंत्री जेपी मिश्र, कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी, परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला को कोर्ट का आदेश बताकर शांत कराया। इसके बाद जेसीबी से चबूतरा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान रास्ते को बंद करा दिया गया था। पुलिस दुपहिया और चार पहिया वाहनों को सड़क के दूसरे रास्ते से भेजती रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed