फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relief from the sun during the day, the havoc of cold wave started in the evening

दिन में धूप से राहत, शाम होते शुरू हो गया शीतलहर का कहर

Thu, 20 Jan 2022 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Relief from the sun during the day, the havoc of cold wave started in the evening
रेलवे स्टेशन पर ठंड से बचने को धूप में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते जिले में शीतलहर और गलन का कहर जारी है। हालांकि बृहस्पतिवार को धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, मगर शाम होते ही फिर गलन से हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे। लोग घरों में कैद हो गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। धुंध और बर्फीली हवाओं का सितम दिनभर जारी रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप खिली, इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि इसके बाद भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। न्यूनतम तापमान 4.0 पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शहर में चहल-पहल रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, पल्टन बाजार में भीड़भाड़ रही। इधर, शाम होते ही शीतलहर का कहर शुरू हो गया। बाजारों में शाम सात बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि ठंड अभी और बढ़ेगी। पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाओं से ठंड में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed