फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relief from rain, presence of clouds increased humidity

Pratapgarh News: बारिश से राहत, बादलों की मौजूदगी ने बढ़ाई उमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, presence of clouds increased humidity
मानसून पहुंचने के बाद भी बारिश लोगों को तरसा रही है। जिले में कुछ क्षेत्रों में बुधवार दोपहर को बारिश हुई। जिससे लोगाें ने राहत की सांस ली। वहीं शहरी क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे। बारिश की उम्मीद लगाए लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। जबकि मंगलवार को अधिकत तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। पारा बढ़ने से लोग दिनभर बेहाल रहे।
विज्ञापन

पूरे दिन बादलों की मौजूदगी ने उमस को और बढ़ा दी। वहीं अच्छी बारिश नहीं होने से किसान मायूस हैं। हल्की बारिश के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में जिले के कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश की संभावना है। पछुआ हवा 10 से 15 किमी प्रतिघंटे चलने के आसार हैं। इस दौरान घने बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बरसात शुरू होते ही बजबजाने लगी नालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
किशुनगंज। मंगरौरा विकासखंड के अधिकांश गांवों में अभी तक नालियों की सफाई नहीं हुई है। इस कारण कई गांवों में नालियों चोक हो गई हैं। जलभराव होने से जगह-जगह नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। सफाईकर्मियों की लापरवाही से बारिश के दिनों में नाली का पानी घरों के बाहर जमा होने का अंदेशा है। मंगरौरा ब्लाॅक के मधुपुर गांव, कंधई बाजार, शालहीपुर कंजास, बोझी, मंदाह, कोनी, सरायजमुआरी, भोसिया, मदुरा रानीगंज, नेवरा, शकरा समेत अन्य कई गांवों में नाली की सफाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधानों का कहना कि राजस्व गांव होने के कारण एक सफाईकर्मी पदस्थ है। इस कारण सभी जगह सफाई नहीं हुई। बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिन गांवों मेंं नालियों की सफाई नहीं हुई है, वहां एडीओ पंचायत से जांच कराकर जल्द सफाई कराई जाएगी। दोषी सफाईकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed