{"_id":"5dfe66348ebc3e87e75c14fc","slug":"relief-from-cold-in-the-day-pratapgarh-news-ald2636134154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप से राहत, शाम होते ही कंपाने लगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप से राहत, शाम होते ही कंपाने लगी ठंड
विज्ञापन
शनिवार को सुबह पड़ा घना कोहरा।
- फोटो : PRATAPGARH
दिन में धूप से राहत, शाम होते ही कंपाने लगी ठंड
अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, न्यूनतम 6.04 डिग्री सेल्सियस
प्रतापगढ़। शनिवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही। इससे लोगों ने ठंड से राहत की सांस ली। तापमान में भी इजाफा हुआ। दिनभर बाजारों मेें चहल-पहल रही, मगर शाम होते ही फिर से ठंड कंपाने लगी। जगह-जगह अलाव धधकने लगे। आसमान में बादलों की उमड़-घु़मड़ शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.05 व न्यूनतम 6.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को भोर में घना कोहरा छाया रहा, मगर जैसे ही पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुईं तो कोहरा छंटने लगा। सुबह 8 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। कोहरा छंटा तो भगवान भास्कर भी के दर्शन हुए। 9 बजे के बाद धूप खिल गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। लोग अपने-अपने कामकाज में जुट गए। मौसम साफ होने से रोजमर्रा के कामकाज को निकलने वाले लोग समय से घर से निकले। शनिवार को बंदी के बाद भी बाजारों में चहल-पहल दिखी। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, पल्टनबाजार, अंबेडकर चौराहा, राजापाल टंकी सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल रही। दोपहर बाद लोग हाफ जैकेट व स्वेटर मेें दिखे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग अपने कामकाज में जुटे रहे। तापमान में भी इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 17.5 के सापेक्ष 20.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.02 के सापेक्ष 6.04 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 20.05 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.04 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।