फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relief: AC bus found for Lucknow and Delhi

राहत: लखनऊ और दिल्ली के लिए मिली एसी बस

Sun, 01 May 2022 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Relief: AC bus found for Lucknow and Delhi
Relief: AC bus found for Lucknow and Delhi
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब बेल्हा के लोग दिल्ली और लखनऊ का सफर एसी बस से तय कर सकेंगे। कमाई के मामले में मंडल में दूसरा स्थान मिलने पर शासन ने प्रतापगढ़ डिपो को दो एसी और सात साधारण बसें देने का फैसला किया है। पंद्रह मई तक बसें डिपो में आ जाएंगी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो में वर्तमान में निगम की 56 बसें हैं। इनमें से बीस खटारा हो चुकी हैं। कुछ बसों की बैटरी में दिक्कत है तो कुछ के टायर खराब हैं। पांच बसों की स्टेयरिंग जाम है। इसके बावजूद अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच कमाई के मामले में मंडल में प्रतापगढ़ डिपो दूसरे पायदान पर रहा। विभाग के उच्च अफसरों का मानना है कि बसों की कमी के चलते प्रतापगढ़ डिपो को पहला स्थान नहीं मिल सका।
विज्ञापन

कमाई देखते हुए निगम ने प्रतापगढ़ डिपो को नौ नई बसें मुहैया कराने का निर्णय लिया है। एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि डिपो को दो एसी बसों की भी सौगात मिली है। इसके अतिरिक्त सात साधारण बसें भी मिली हैं। 15 मई तक बसें डिपो में आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि एसी बसों का संचालन लखनऊ और दिल्ली के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि साधारण बसों को अन्य लंबी दूरी के वाले रूट पर चलाया जाएगा। इससे जिले के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कमाई के मामले में प्रतापगढ़ डिपो दूसरे और लालगंज तीसरे स्थान पर रहा। जबकि मिर्जापुर डिपो को पहला स्थान मिला है। प्रयागराज मंडल में आठ बस डिपो आते हैं। इनमें प्रयागराज सिविल लाइंस, जीरो रोड, लीडर रोड, मिर्जापुर, बादशाहपुर, प्रतापगढ़ और लालगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed