{"_id":"64a19ff4dd4cb261d1047d14","slug":"relatives-used-to-make-people-do-exorcism-on-snakebite-death-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-167883-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सर्पदंश पर झाड़फूंक कराते रहे परिजन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सर्पदंश पर झाड़फूंक कराते रहे परिजन, मौत
Sun, 02 Jul 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 02 Jul 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेशरगंज। सर्पदंश से इंटर की छात्रा की मौत हो गई। झाड़फूंक से जब उसे आराम नहीं हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।
लालगंज कोतवाली के धारूपुर निवासी रामफकीर चौरसिया की इक्कीस वर्षीय बेटी सविता रविवार को दिन में ग्यारह बजे कामकाज निपटाने के बाद कपड़े बदल रही थी। जैसे ही उसने कमरे में रखा कपड़ा उठाया, उसमें छिपे सांप ने उसे काट लिया। जानकारी पर परिजन अस्पताल ले जाने की जगह झाड़फूंक कराने ले गए। वहां हालत बिगड़ती देख उसे अस्पताल ले जाने लगे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अवधेश इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया। देर शाम शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन