फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relative brothers attacked with a knife for opposing molesting sister

बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर सगे भाइयों पर चाकू से हमला

Wed, 12 Oct 2022 01:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Relative brothers attacked with a knife for opposing molesting sister
Relative brothers attacked with a knife for opposing molesting sister
बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला बोल दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी मनचले भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपियों की खोजबीन करती रही, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी प्रयागराज के बरहिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर स्थित कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। मंगलवार को वह साइकिल से कॉलेज के लिए निकली। उसके दो भाई भी साथ में दूसरी साइकिल से स्कूल के लिए निकले। स्कूल से पहले ही बाइक सवार तीन मनचलों ने छात्रा को रोककर अश्लील हरकत करने लगे।
विज्ञापन

बहन के साथ मनचलों की करतूत देख दोनों भाइयों ने विरोध किया। यह देख मनचलों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। राहगीरों के दौड़ने पर आरोपी मनचले धमकी देते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रानीगंज व बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों से पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed