फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Recovery will be done from the block mission manager accused of embezzlement

Pratapgarh News: गबन के आरोपी ब्लॉक मिशन प्रबंधक से होगी रिकवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Recovery will be done from the block mission manager accused of embezzlement
गबन के आरोपी ब्लाॅक मिशन प्रबंधक से सरकारी पैसे की रिकवरी होगी। आरोपी का किन-किन बैंकों में खाता है। कितना पैसा किस मद का है इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। गबन में शामिल अधिकारियों व कर्मियों पर भी विभाग की नजर है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में रामानंद सिंह की ब्लाॅक मिशन प्रबंधक के पद पर तैनाती है। बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक में तैनाती के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए जाने वाले मानदेय और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी जाने वाली सामुदायिक निवेश निधि के करीब 1.4 करोड़ रुपये के गबन का उन पर आरोप है। इनके विरुद्ध दिलीपपुर थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

अब उनसे गबन की राशि की रिकवरी करने की तैयारी है। इस बिंदु पर जांच की जा रही है कि इनके खाते में पिछले चार सालों में कितना पैसा आया और वह पैसा किसका था। डीसी एनआरएलएम देव कुमार को नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गबन के प्रकरण की जांच टीम कर रही है। बीडीओ बेलखरनाथ धाम राजीव पांडेय ने बताया कि टीम ने जो डिटेल मांगी है, उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने भी ब्योरा प्रस्तुत किया है। उसे टीम को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed