फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Recovery order from embezzler village chief and secretary

Pratapgarh News: गबन करने वाले ग्राम प्रधान और सचिव से वसूली का आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Recovery order from embezzler village chief and secretary
विकासखंड शिवगढ़ के सराय सेतराय गांव में शौचालय की धनराशि का गबन करने वाले ग्राम प्रधान और दो ग्राम पंचायत अधिकारियों से रिकवरी कराए जाने का आदेश प्रशासन ने जारी किया है। डीपीआरओ ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सराय सेतराय में ग्राम निधि से बिना शौचालय निर्माण कराए ही धनराशि निकालकर बंदरबांट कर लिया गया है। मामले में ग्राम प्रधान व तत्कालीन दो ग्राम पंचायत अधिकारियों की संलिप्तता मिलने पर जांच शुरू की गई। गांव के बालकृष्ण यादव ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बालकृष्ण यादव का आरोप है कि वर्ष 2022 में ग्राम प्रधान हीरावती पटेल और तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राज नारायण सिंह व रितेश यादव बिना शौचालय निर्माण के ही धनराशि निकालकर आपस में बांट लिए। ग्राम प्रधान हीरावती पटेल पर 26.90 लाख, ग्राम पंचायत अधिकारी राज नारायण सिंह पर 19.95 लाख और रितेश यादव पर आठ लाख रुपये गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वर्तमान में रितेश निलंबित चल रहे हैं। वहीं राज नारायण सिंह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। गबन की गई कुल धनराशि का 50 फीसदी रिकवरी कराए जाने के साथ मुकदमा दर्ज करने का आदेश डीपीआरओ ने दिया। मामले की जांच के बाद डीपीआरओ ने रिपोर्ट जिलाधिकारी संजीव रंजन को सौंप दी है।

ग्रामीण की शिकायत के बाद टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया मामला घोटाले का मिला है। दोषियों पर कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एक सप्ताह में रिकवरी किए जाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
श्रीकांत दर्वे, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed