फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Recovery from overloaded trucks, police beat up the truck owner and broke his hand

ओवरलोड ट्रकों से वसूली, पुलिस ने ट्रक मालिक को पीटकर हाथ तोड़ा

Sat, 25 Dec 2021 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Recovery from overloaded trucks, police beat up the truck owner and broke his hand
crime
ओवरलोड ट्रकों से वसूली करते हुए पुलिस ने एक ट्रक मालिक को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। उच्च अफसरों से इसकी शिकायत होने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई। शुक्रवार को एडिशनल एसपी ने ट्रक मालिकों व ड्राइवरों से पूछताछ की। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देने के लिए कहा।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में नवाबगंज रेवली निवासी एक व्यक्ति का ट्रक पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। ट्रक पर ओवरलोड बालू लदा था। संग्रामगढ़ एसओ ने ट्रक को रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान चालक से लेनदेन की बात होने लगी। आरोप है कि लेनदेन में देरी होने से नाराज पुलिस ने ट्रक मालिक के पहुंचने पर उसे लॉकअप में बंद करने के बाद जमकर पिटाई कर दी। इसमें ट्रक मालिक का हाथ टूट गया। बाद में लेनदेन कर ट्रक मालिक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

थाने से निकलने के बाद ट्रक मालिक ने अपने साथी ट्रक मालिकों के साथ उच्च अफसरों से मामले की शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अफसरों ने सभी को जिला मुख्यालय बुला लिया। यहां ट्रक मोटर मालिकों ने नवाबगंज व संग्रामगढ़ थाने में वसूली होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एडिशनल एसपी मोहित मिश्रा ने कुंडा से लेकर नवाबगंज लेहदरी पुल तक ट्रक मालिकों व ड्राइवरों से बातचीत कर इस मामले की हकीकत जानी। उन्होंने कहा कि एसओ समेत जो भी पुलिसकर्मी वसूली करते हैं उनके खिलाफ तहरीर दें। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed