{"_id":"65133b824c88f289740f0ed5","slug":"real-sisters-did-not-go-to-school-due-to-fear-of-miscreants-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4934-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मनचलों के भय से स्कूल नहीं गई सगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मनचलों के भय से स्कूल नहीं गई सगी बहनें
Wed, 27 Sep 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
मनचलों की हरकत से भयभीत सगी बहने मंगलवार को स्कूल नहीं गईं। आरोपियों की बाइक व मोबाइल मिलने के बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी।
रानीगंज थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ने वाली दो सगी बहनों के साथ सोमवार को बाइक सवार दो मनचले छेड़खानी कर रहे थे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी बाइक व मोबाइल छोड़कर भाग निकले।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची। छानबीन के बाद लौट गई। बाइक अभी भी घटनास्थल के पास ही पड़ी है। मंगलवार को मनचलों की हरकत से भयभीत छात्राओं ने स्कूल जाने से मना कर दिया। जबकि छात्राओं के पिता ने पुलिस को तहरीर भी दी है।
रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि बाइक प्रयागराज में पंजीकृत है। उसके स्वामी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मनचलों ने छेड़खानी का किया प्रयास, पहले भी कर चुके हैं हरकत
अंतू नगर पंचायत की रहने वाली एक छात्रा कक्षा नौ में पढ़ती है। आरोप है कि मंगलवार को स्कूल से बहन के साथ लौटते समय रास्ते में चार युवक उसकी साइकिल पकड़ लिए। उसके साथ छेड़खानी की कोशिश करते हुए अभद्रता की। किसी तरह छात्रा घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। परिजन बाजार पहुंचे और एक युवक को पीट दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक भाग निकला। छात्रा का आरोप है कि आए दिन मनचले रास्ते में परेशान करते हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म
जेठवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 24 सितंबर की रात की रात वह घर में अकेली थी। पति रिश्तेदारी गए थे। आरोपी देवर रात में पीछे के रास्ते से घर में घुस गया। डरा धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दूसरे दिन घर आने पर पति को आपबीती सुनाई। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चालक पर वाहन हड़पने का लगाया आरोप
फतनपुर थाना के बैरमपुर की रहने वाले अशोक जायसवाल की पत्नी विजयलक्ष्मी जायसवाल का आरोप है कि उसने दस हजार रुपये बचत पर वाहन पड़ोसी गांव के रहने वाले को दे रखा है। वह माह पूरा होने के बाद भी किराया नहीं दे रहा। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।