फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Real brother of murderer carrying Rs 50,000 reward, absconding for 6 years, caught by STF

Pratapgarh News: 6 साल से फरार 50 हजार के इनामी हत्यारोपी सगे भाई एसटीएफ के हत्थे चढ़े

Fri, 06 Oct 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 06 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Real brother of murderer carrying Rs 50,000 reward, absconding for 6 years, caught by STF
मानधाता के कलानी गांव में छह साल पहले पड़ोसी युवक की हत्या के बाद फरार चले 50-50 हजार के इनामी सगे भाइयों को बृहस्पतिवार की शाम एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस संग मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

एसटीएफ सीओ नावेंदु सिंह के अनुसार मानधाता के कलानी में 15 अगस्त 2018 को खेल के विवाद में राकेश पासी की लाठी डंडे से पीटकर व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में नामजद सगे भाई कन्हैया तिवारी उर्फ आशीष तिवारी उर्फ मन्नू व अनूप तिवारी छह वर्ष से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों भाइयों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार की शाम सूचना पर दोनों को मानधाता से कटरा मेदनीगंज की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित कैला गांव प्राथमिक विद्यालय के सामने से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, दो मोबाइल व एक हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को कन्हैया तिवारी ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2014 में स्नातक की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात मऊआइमा के भूपेंद्र मिश्रा, मानधाता के रोहित सिंह उर्फ रैबिट, विपिन सिंह से हुई थी। उनके संपर्क में आने के बाद 26 सितंबर 2014 को प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मेंडारा के बीच शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा की कंपनी के एरिया मैनेजर अजय प्रकाश मित्तल के वाहन को ओवरटेक कर एक करोड़ 60 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था।

जेल से छूटने के बाद भाई अनूप तिवारी समेत दोस्तों संग गांव में क्रिकेट मैच खेलते समय गांव के ही राकेश पासी व संदीप समेत अन्य लोग बगीचे में ताश खेल रहे थे। जिसे लेकर हुई कहासुनी में राकेश की हत्या हो गई। अन्य लोग घायल हुए थे। फरारी के दौरान कुंडा, लालगंज अझारा, गुजरात के बडोदरा, हरियाणा, पंजाब, मुंबई समेत अन्य ठिकानों पर छिपते रहे। मानधाता पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में निरीक्षक उदय वीर सिंह, दरोगा धर्मेंद्र सिंह, विनय तिवारी शामिल रहे।


----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed