फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raw wall collapsed, death of three innocent

तीन बच्चों का कब्र बना आशियाना

Wed, 25 Mar 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 25 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Raw wall collapsed, death of three innocent
मानधाता इलाके के सरायराजा मुसहर बस्ती में बना कच्चा आशियाना तीन मासूमों की कब्रगाह बन गया। बुधवार को कच्ची दीवार ढहने से तीन तीन मासूम दब गए। जब तक मलबा हटाया जाता तीनों की सांसे थम चुकी थी। बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर एएसपी व एसडीएम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सरायराजा मुसहर बस्ती में करीब दर्जन भर लोगों का परिवार रहता है। मौजूदा समय में बस्ती के अधिकांश पुरुष ईंट भट्ठों पर मजदूरी करने के लिए बाहर गए हैं। जबकि महिलाएं दोना पत्तल बनाने के लिए पत्तियों को बिनने जंगल में चली जाती हैं। बुधवार को भी बस्ती की अधिकांश महिलाएं मजदूरी करने के लिए निकल गईं थीं। शिवराम के छप्परनुमा कच्चे मकान के भीतर बच्चे खेल रहे थे। अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन


 इससे भीतर मौजूद तीन बच्चे मलबे में दब गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। मलबे में दबे बच्चों को निकालने के लिए लोग प्रयास करने लगे। करीब आधे घंटे बाद मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया तब तक उनकी सांसें थम चुकीं थीं। यह देख परिवार की महिलाएं रोने बिलखने लगीं। दीवार के मलबे में दबने से कोमल (5) पुत्री हरीशचंद्र, रानी (8) पुत्री शिवराम और अनूप (5) पुत्र माताफेर की मौत की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी राधामुनि यादव, एसओ विजय दलबल के साथ पहुंचे। सूचना मिलने पर एसडीएम रानीगंज और एएसपी तारिक मोहम्मद भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम बृजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि हादसे में बच्चों की मौत हुई है। इसके चलते परिवार के लोगों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed