{"_id":"5f68b7b38ebc3e73393bfebc","slug":"raw-house-collapses-girl-dead-after-being-buried-under-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कच्चा घर ढहा, मलबे में दबकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कच्चा घर ढहा, मलबे में दबकर बालिका की मौत
Mon, 21 Sep 2020 07:55 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Sep 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
kajal ( file photo)
- फोटो : pratapgarh
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में सोमवार भोर में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर मंगरू कोरी की बेटी काजल (8) की मौत हो गई। हादसे में उसका बेटा अंकित (15) भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना देने के बाद भी अफसरों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने डेरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। खबर पाकर पहुंची लालगंज पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कल्यानपुर गांव निवासी मंगरू कोरी का कच्चा मकान था। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। सोमवार तड़के करीब चार बजे कच्चा घर अचानक भरभराकर ढह गया।
विज्ञापन
मंगरू की बेटी काजल व बेटा अंकित मलबे में दब गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और किसी मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काजल की सांसें थम चुकी थीं।
अंकित गंभीर रूप से घायल था। उसे अस्पताल ले जाया गया। हादसे में एक बकरी भी मर गई। काजल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन के अफसरों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने डेरवा मार्ग पर जाम लगा दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप था कि उनकी सरकारी आवास की फाइल प्रधान व सेक्रेटरी की मिलीभगत से ब्लाक के अफसरों ने दबा रखी है। आवास नहीं मिलने के कारण वह जर्जर घर में रहने के लिए मजबूर थे।
करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इत्तेफाकिया घटना का मुकदमा दर्ज किया है।