{"_id":"61ad03fa4ce02b55c42c163a","slug":"ration-will-be-given-twice-a-month-money-will-not-be-given-even-once-pratapgarh-news-ald3220104154","type":"story","status":"publish","title_hn":"माह में दो बार मिलेगा राशन, एक भी बार नहीं देना होगा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह में दो बार मिलेगा राशन, एक भी बार नहीं देना होगा पैसा
विज्ञापन
ration card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 24,12,459 लोगों को माह में दो बार मुफ्त मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत माह में दो चरणों में मिलने वाला पूरी तरह मुफ्त होगा। अभी तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिलने वाले राशन के लिए दो रुपये किग्रा की दर से गेहूं और तीन रुपये किग्रा की दर से चावल दिया जाता था। मगर शासन ने अब राशनकार्ड धारकों से मार्च माह तक कोई पैसा नहीं लेने को कहा है। इधर दिसंबर माह में ही चना, रिफाइंड और नमक की आपूर्ति नहीं होने से वितरण में देरी हो रही है।
योगी सरकार ने एक बार जिले के 24,12,459 राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। पहले चरण में प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत प्रत्येक यूनिट पर पांच-पांच किग्रा राशन दिया जाएगा और दूसरे चरण में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत एक यूनिट पर पांच -पांच किग्रा राशन दिया जाएगा। दोनों चरणों में मिलने वाला राशन पूरी तरह मुफ्त होगा। दिसंबर से राशनकार्ड धारकों को एक-एक किग्रा चना, रिफाइंड और नमक दिया जाएगा।
जिले में अभी तक चना, रिफाइंड और नमक की आपूर्ति नहीं होने से इस माह में वितरण में देरी हो रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने नवंबर माह में ही इसकी घोषणा की थी। उसके बाद टेंडर की प्रक्रिया में हुई देरी के कारण अभी तक जिले में रिफाइंड, नमक और चना की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जिस वजह से हर महीने की पांच तारीख से होने वाला राशन का वितरण अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अंत्योदय लाभार्थियों को मिलेगी मुफ्त में चीनी
जिले 74,159 परिवारों को अंत्योदय योजना के तहत मुफ्त में एक-एक किग्रा चीनी दी जाएगी। कोरोना काल में चीनी का वितरण किया जा रहा था। मगर अंत्योदय कार्ड धारकों को रुपये चुकता करना पड़ रहा था। मगर दिसंबर माह से मिलने वाली चीनी के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।
होली तक सब कुछ मिलेगा मुफ्त
राशनकार्ड धारकों के लिए यह खुशखबरी है कि उन्हें मार्च माह तक राशन और अन्य सामग्रियां मुफ्त में मिलेगी। पहले चरण में माह की पंद्रह तारीख के पहले और दूसरे चरण में माह की बीस तारीख से राशन का वितरण किया जाएगा। कोटेदार कोई खेल न कर पाएं, इसके लिए अधिकारियों को नजर रखने को कहा गया है।
जिले के कोटेदारों को गेहूं और चावल का आवंटन कर दिया गया है। चना, रिफाइंड और नमक की आपूर्ति में देरी होने के कारण अभी वितरण की तिथि निश्चित नहीं की गई है। शासन स्तर से तिथि की घोषणा होते ही जिले में राशन वितरण की तिथि सार्वजनिक की जाएगी। एसके पांडेय, एआरओ , जिला आपूर्ति विभाग