फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rape victim's body reaches village, family adamant on bulldozing accused's house

Pratapgarh News: दुष्कर्म पीड़िता का शव पहुंचा गांव, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की जिद पर अड़े परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rape victim's body reaches village, family adamant on bulldozing accused's house
बाजरे के खेत में हैवानियत की शिकार हुई किशोरी का शव शुक्रवार की सुबह घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की जिद करते हुए डीएम और मुख्यमंत्री के आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। आरोपी की जमीन पर ही शव दफनाने की भी तैयारी की जाती रही। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र में छह अक्तूबर को एक किशोरी बकरी चराने खेत में गई थी। शाम करीब तीन बजे वह लहुलूहान हालत में परिजनों को मिली। उसका हाथ और मुंह बंधा था। गंभीर हालत में उसे मेडिकल काॅलेज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी अनिल गुप्ता को दूसरे दिन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बृहस्पतिवार की शाम दुष्कर्म पीड़िता जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए हार गई। रात में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह करीब छह परिजन शव लेकर घर पहुंचे। एहतियात के तौर पर लीलापुर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। परिजन अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की जिद करने लगे।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद सीओ रामसूरत सोनकर ने करीब छह घंटे बाद परिजनों को समझाने में कामयाब रहे। पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया कि मेडिकल रिपोर्ट आने और जांच के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी बात कही। सीओ ने मुकदमे की पैरवी खुद करने की बात कही। आश्वासन पर परिजन शव को अंतिम संस्कार घर से करीब एक किमी दूर नदी के किनारे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देख अचेत हुई मां
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर मां अचेत हो गई। परिजन उसके चेहरे पर पानी का छींटा मारते रहे। होश में आने के बाद रोते हुए अचेत हो जा रही थी। इस दृश्य को देख हर किसी की आंखें नम हो गई।

ताला बंद कर भाग निकले आरोपी के परिजन, केस दर्ज
किशोरी की मौत की जानकारी होने पर आरोपी अनिल के परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए। पिता कैलाश और माता सुनीता घर पर नहीं मिली। बवाल की आशंका में गांव के लोग सहमे रहे। इधर पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आरोपी के पिता कैलाश, मां सुनीता, मामा पिंटू गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed