फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rape victim lost the battle of life, was found bleeding in the field

Pratapgarh : जिंदगी की जंग हार गई दुष्कर्म पीड़िता किशोरी, एसआरएन में मौत, लहूलुहान अवस्था में मिली थी खेत में

Thu, 10 Oct 2024 06:50 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लीलापुर (प्रतापगढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लीलापुर (प्रतापगढ़)। Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 06:50 PM IST
सार

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में गांव के ही अनिल भूंज पुत्र कैलाश भूंज पर आरोप लगाया था कि आरोपी उसे घसीटते हुए बाजरे के खेत में ले गया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करके उसके ओढ़नी से उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और उसे मरा जानकर छोड़कर चला गया था।

विज्ञापन
Rape victim lost the battle of life, was found bleeding in the field
विवाहिता से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में लहूलुहान और बंधक की दशा में मिली किशोरी की प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वह छह अक्तूबर को गांव के ढनगू के बाजरे के खेत में लहूलुहान अवस्था में मिली थी। उसका हाथ पैर बांधकर दुपट्टे से गला कसा गया था। आरोपी उसे मृत समझ कर छोड़ गया था। चार दिनों तक चले उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में गांव के ही अनिल भूंज पुत्र कैलाश भूंज पर आरोप लगाया था कि आरोपी उसे घसीटते हुए बाजरे के खेत में ले गया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करके उसके ओढ़नी से उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और उसे मरा जानकर छोड़कर चला गया था। बेटी के काफी देर तक घर न पहुंचने पर खोजबीन की गई। भतीजे ने खेत में जंगली जानवर के होने की आशंका पर हल्ला मचाया तो परिजन ने गांव के लोगों के साथ जैसे ही खेत में गए तो वहां का नजार देखकर दंग रह गए थे।
विज्ञापन


रिश्तेदार व गांव के लोगों के साथ दुष्कर्म पीड़िता को इलाज के लिए राजा प्रताप बहादुर अस्पताल लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्वरूपरानी के लिए रेफर कर दिया गया। छह अक्तूबर से जिंदगी और मौत से लड़ते हुए बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे आईसीयू में उसकी सांसें थम गईं। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सात अक्तूबर की देर शाम भागीपुर कमोरा तेजगढ़ के जंगल में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed