फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rape victim commits suicide by consuming poisonous substance

Pratapgarh News: दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rape victim commits suicide by consuming poisonous substance
लीलापुर की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता अनुसूचित जाति की युवती ने बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसने हाथ की नस काटने की भी कोशिश की थी। बुधवार को ही पुलिस ने आरोपी युवक को पूर्व में दर्ज दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में जेल भेजा है। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

लीलापुर क्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता ने बताया कि करीब चार माह से शकूहाबाद निवासी मारूफ उर्फ परवेज अकील उसकी 20 वर्षीय बेटी से बातचीत करता था। जानकारी होने पर परिजनों को उलाहना भी दिया था। कुछ दिनों पहले बेटी की शादी संडवा चंद्रिका क्षेत्र में तय कर दी। नवंबर में शादी होने की तारीख भी तय हो गई। इस बीच उसकी बेटी को जंगल में बुलाकर आरोपी मारूफ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। बाद में उसे ब्लैकमेल करते हुए धर्मपरिवर्तन के लिए बाध्य करने लगा। उसने मंगेतर को भी शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

परिवार के लोग भी शिकायतों को अनसुनी करने लगे। सीओ लालगंज के आदेश पर 17 अक्तूबर को लीलापुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी व उसके परिजनों को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। बाद में छोड़ दिया। बुधवार को लीलापुर पुलिस ने आरोपी मारूफ को गिरफ्तार कर लिया। करीब तीन बजे दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लालगंज ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति देख उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके दाहिने हाथ में नस काटने के निशान भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। युवती की मौत के बाद परिजन जो तहरीर देंगे। उस आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।

पहले भी टूट चुकी थी शादी
परिजनों का कहना है कि युवक के दबाव पर पहले तय रिश्ता भी टूट गया था। आरोपी युवक मंगेतर के घर वालों को धमकाता था। जिससे लोग शादी करने से पीछे हट जाते थे।


मृतका के हाथ में सजी थी मेंहदी, लिखा था अपना व आरोपी का नाम
युवती ने अपने हाथों में मेंहदी लगाई थी। दिल के आकार के साथ उसने आरोपी मारूफ व अपना नाम लिखा था। यह देख हर कोई उनके बीच प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा करता रहा। इलाके में इस बात की चर्चा है कि पुलिस ने जब आरोपी मारूफ को गिरफ्तार कर लिया, तभी उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed