फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rape of a girl returning home after seeing a wedding procession

Pratapgarh News: बरात देखकर घर लौट रही युवती से दुष्कर्म

Tue, 30 May 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 30 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl returning home after seeing a wedding procession
बरात देखकर घर लौट रही पड़ोस में आई युवती को अकेला पाकर गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को बरात आई थी जिसे देखने के लिए आसपास के लोग जुटे थे। आरोप है कि द्वारपूजा के बाद अकेले घर लौट रही युवती को रास्ते में पहले से खड़े किशोर ने दबोच लिया।
विज्ञापन

मुंह दबाकर खेत की ओर घसीटकर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से आजाद होकर किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
युवती की बात सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता के घरवालों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।
पीड़िता और आरोपी किशोर एक ही गांव के हैं। कंधई थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवती संग दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed