{"_id":"df12dda158bf47fabd993b0357522bab","slug":"raniganj-suspended-so-so-devsra-the-move-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीगंज एसओ सस्पेंड, एसओ देवसरा भी हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीगंज एसओ सस्पेंड, एसओ देवसरा भी हटे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी दिनों की खामोशी के बाद पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने लापरवाही बरतने के आरोप में एसओ रानीगंज बालकृष्ण शुक्ला को निलंबित कर दिया। आसपुर देवसरा एसओ संतोष दुबे की थानेदारी छीनते हुए अपना पेशकार बनाया है।
पुलिस अधीक्षक का रात ग्यारह बजे मैसेज पास हुआ तो दो थानेदारों की कुर्सी हिल गई। अनुसूचित जाति के एक मामले में एसपी ने रानीगंज एसओ को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा था। चर्चा है कि एसपी के आदेश के बाद भी एसओ ने उक्त मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अपराध समीक्षा बैठक में ही एसपी ने रानीगंज एसओ की जांच का आदेश दे दिया था। मगर लापरवाही की उन्होंने अनदेखी नहीं कि बल्कि उनको सस्पेंड कर दिया। रामगंज सर्राफ लूटकांड के लुटेरों को गिरफ्तार करने में नाकाम एसओ आसपुर देवसरा की थानेदारी छीनते हुए पेशकार बना दिया। पेशकार रहे मनोज राय को पीआरओ बनाया गया है।
पीआरओ अमित पांडेय को हथिगवां थानाध्यक्ष, हथिगवां एसओ ज्ञानेंद्र सिंह को नवाबगंज एसओ, नवाबगंज एसओ राजकिशोर को कोहंडौर एसओ, कोहंडौर एसओ पीएन आजाद को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी प्रमेंद्र सिंह को एसओ आसपुर देवसरा और चौकी प्रभारी डेरवा संजय शर्मा को रानीगंज एसओ बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने तेज तर्रार चौकी प्रभारियों को थानेदार बनाया है। अमर उजाला ने पहले मानधाता थाने की कुर्सी खाली होने की खबर प्रकाशित की तो एसपी ने जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरागुलाब सिंह चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह को मानधाता थाने की कमान सौंप दी थी। इस बार के फेरबदल में भी जेठवारा थाने को ही अधिक महत्व दिया गया है। उन्होंने डेरवा चौकी प्रभारी संजय शर्मा को रानीगंज जैसे थाने की कमान दी है। यह थाना हमेशा सुर्खियों में बना रहता है।