फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raniganj sub-station power for 14 hours due to breakdown

बे्रक डाउन होने से 14 घंटे गुल रही रानीगंज उपकें द्र की बिजली

Tue, 13 Aug 2019 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Raniganj sub-station power for 14 hours due to breakdown
ब्रेक डाउन होने से रानीगंज उपकेंद्र की आपूर्ति 14 घंटे ठप रही। रानीगंज नगर पंचायत के साथ ही करीब तीन दर्जन गांवों में बिजली-पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। सोमवार दोपहर आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रानीगंज उपकेंद्र से नगर पंचायत के वार्डों के साथ ही करीब तीन दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार को रात नौ बजे भुपियामऊ से आई मेन लाइन में खराबी आ गई। इससे आपूर्ति ठप हो गई। रात मेें काफी मशक्कत के बाद भी विभागीय टीम खामी को नहीं खोज सकी। सुबह करीब 8 बजे ब्रेक डाउन की समस्या की जानकारी हुई।
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक विद्युत विभाग की टीम ने मशक्कत फाल्ट दुरुस्त किया। तब जाकर कहीं आपूर्ति बहाल हुई। इधर 14 घंटे लगातार आपूर्ति ठप होने से कस्बे में बिजली पानी को लेकर हाहाकार मच रहा। घरों के इनर्वटर जवाब दे गए। लोग भीषण गर्मी में बेहाल रहे। जेई रानीगंज ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। अब किसी तरह की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर लगी रही आवाजाही
खाखापुर उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है। रविवार को रातभर बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे लोग परेशान रहे। जेई साधूराम से बात करने पर फीडर में खामी की समस्या से बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed