फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raniganj police Htyaropion home Orgy

रानीगंज पुलिस का हत्यारोपियों के घर तांडव

Sun, 01 Nov 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Nov 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
जामताली। भाई के तिलकोत्सव के दौरान युवक की हत्या करने वाले आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश के दौरान जमकर तांडव मचाया। गृहस्थी के सामान संग टिनशेड भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से भयभीत महिलाएं घर छोड़कर भाग निकलीं। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी गांव निवासी राजाराम उर्फ टिड्डी के भाई पुजारी का शुक्रवार को तिलकोत्सव था। शाम को बाइक सवार युवकों ने बच्चे से बुलाकर राजाराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही जयप्रकाश सिंह और दिनेश सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि रात में पुलिस ने आरोपियों के घर जोरदार दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिसिया कार्रवाई से महिलाएं भी घर छोड़कर भाग निकलीं।
विज्ञापन


 आरोप है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों की चारपाई, घरेलू सामान, बक्शा, कुर्सी, आलमारी, खपरैल, टिनशेड आदि क्षतिग्रस्त कर दिया। एहितयात के तौर पर शनिवार को भी पुलिस गांव में तैनात रही। पुलिस ने हत्यारोपियों के घर के साथ ही रिश्तेदारी व परिचितों के घरों में भी छापेमारी की। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। इस बाबत सीओ रानीगंज डीएल सुधीर ने बताया कि हत्यारोपियों के घर पुलिस ने कोई तोड़फोड़ नहीं की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए खुद ही अपने सामान तोड़े हैं। हत्या के सही कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------
भाइयों के आने बाद ही होगा अंतिम संस्कार
जरियारी निवासी राजाराम टिड्डी का शव सुरक्षा के बीच शनिवार को उसके घर पहुंचा। बवाल की आशंका में पुलिस बल गांव में तैनात रहा। बताया गया कि शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। मृतक के भाई सुरेश व दूधनाथ मुंबई व सूरत से आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


हैरत में हैं ग्रामीण, क्यों मारी गई गोली
राजाराम की हत्या दिनेश और जयप्रकाश के करने के पीछे की वजह ग्रामीण भी नहीं बता पा रहे हैं। ग्रामीण हैरत में हैं कि दोनों ने किस रंजिश में राजाराम को गोली मारी।











विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed