{"_id":"5f2da0e68ebc3e3cde30494f","slug":"raniganj-news-pratapgarh-news-ald283051699","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीगंज: अपराधिक घटनाओं पर लगेगी लगाम, बीरापुर व कसेरूआ में बनेगी पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीगंज: अपराधिक घटनाओं पर लगेगी लगाम, बीरापुर व कसेरूआ में बनेगी पुलिस चौकी
विज्ञापन
raniganj news
-प्रस्ताव पर लगी मुहर, अपर मुख्य सचिव ने एक सप्ताह के भीतर प्रशासन ने मांगी आख्या
-विधायक धीरज ओझा ने ग्रामीणों की मांग पर भेजा था प्रस्ताव
प्रतापगढ़। आपराधिक घटनाओं को रोकने और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए रानीगंज इलाके में दो नई पुलिस चौकियां बनेंगी। बीरापुर व कसेरूआ में नई पुलिस चौकी का निर्माण होगा। विधायक धीरज ओझा के प्रस्ताव पर अपर मुख्य सचिव ने चिह्नित की गई जमीन संबंधी विभिन पहलुओं पर आख्या मांगी है। सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो जल्द ही दो नई पुलिस चौकियां अस्तित्व में आ जाएंगी।
रानीगंज तहसील क्षेत्र में रानीगंज व फतनपुर थाने से लगभग 206 गांव जुड़े हुए हैं।
रानीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत 153 गांव हैं। लगभग 74 गांव फतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैं। रानीगंज थाने का दायरा अधिक होने के कारण सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिसिंग ठीक से नहीं हो पाती है। थाने से पूर्वी, उत्तरी, पश्चिमी व दक्षिणी छोर का दायरा लगभग 25- 25 किमी है। आए दिन चोरी, छिनैती, लूट की घटनाएं होती हैं। सूचना के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंच पाती। यही हाल फतनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तरी छोर पर पर होती है। बीरापुर, सिलौंधी, मुंडा प्रजापतिपुर, जगनीपुर, परमा का पुरा, कैलीडीह सहित करीब दो दर्जन गांव ऐसे हैं जहां आए दिन आपराधिक घटनाएं होती हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा से शिकायत की थी।
ग्रामीणों की मांग थी कि यहां सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी का निर्माण हो। ग्रामीणों की मांग पर विधायक धीरज ओझा ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई है। अपर मुख्य सचिव ने प्रस्तावित दोनों पुलिस चौकियों के बारे में आख्या मांगी है। जमीन सहित सभी पहुलओं पर एक हप्ते के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए एसपी अभिषेक सिंह को निर्देश दिया है। इसे लेकर अब प्रक्रिया शुरू हो गई है। रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। दो पुलिस चौकियां खुलने से रानीगंज में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी।